बेरला निवासी घायल किशोर के पिता ने पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बेरला निवासी एक किशोर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ा। घायल के पिता की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बेरला निवासी मामन ने बताया कि वह अपने 11 वर्षीय बेटे यश के साथ गांव से घर की तरफ आ रहा था। वह आगे था जबकि उसका बेटा पीछे चल रहा था। जब यश शहीद हवासिंह की प्रतिमा के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक बार चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन, फिर वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।
वहीं, परिजन घायल यश को उपचार के लिए दादरी नागरिक अस्पताल लेकर आए और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब घायल के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी चालक का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
फाइल फोटो--कल्पना।