फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बड़े भाई की तेरहवीं के दिन छोटे भाई की हार्ट अटैक से मौत

Sat, 12 Jul 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24
विज्ञापन

दिनेश के पोस्टमार्टम के दौरान दादरी नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजन व मानकावास के ग्रामीण। संवाद
- मानकावास निवासी मृतक दिनेश का सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम, 30 जून को खेत में करंट लगने से बड़े भाई रमेश की हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मानकावास निवासी एक व्यक्ति की बड़े भाई की तेरहवीं के दिन सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। मृतक दिनेश (32) का सदर थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, दो भाइयों की मौत होने से गांव में शोक की लहर है।
मानकावास निवासी नरेश ने बताया कि वे तीन भाई थे। सबसे बड़ा रमेश था जबकि वह मंझला और मृतक दिनेश सबसे छोटा था। 30 जून को खेत में काम करते समय करंट लगने से उसके बड़े भाई रमेश की मौत हो गई थी। शुक्रवार को रमेश की तेरहवीं थी। शाम को उसके छोटे भाई दिनेश के सीने में दर्द हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद परिजन उसे लेकर दादरी अस्पताल आए और वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, बारह दिन के अंतराल पर दो भाइयों की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें