फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रेहड़ी खड़े करने के विवाद में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घर के सामने बुधवार शाम को रेहड़ी खड़े करने के विवाद में प्रवीन (32) की हत्या कर दी गई। देर रात तक मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। सिटी थाना पुलिस ने मामले में फिलहाल अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रवीन सिविल अस्पताल के गेट के समीप चाय की दुकान चलाता था। वहीं, उसने मकान बनाया हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वहां एक युवक बर्गर-चाऊमीन की रेहड़ी लगाता था। बुधवार देर शाम प्रवीन ने उक्त युवक को घर के बाहर रेहड़ी नहीं खड़े करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट तक जा पहुंची और बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले युवक ने डंडा उठाकर प्रवीन पर वार कर दिया। डंडे का वार होते ही प्रवीन अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। प्रवीन अविवाहित था और उसका परिवार पिछले कई सालों से सिविल अस्पताल के समीप चाय की दुकान चलाकर अपना गुजर-बसर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें