फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बच्ची पर बस चढ़ने पर स्कूल में हुआ विवाद, छुरा घोंपकर युवक की हत्या

Sat, 21 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घिकाड़ा गांव में बच्ची पर स्कूली बस चढ़ने से चरखी स्थित ग्रीन मिडोज स्कूल में शुक्रवार सुबह विवाद हो गया। चरखी निवासी दो आरोपियों पर विवाद के दाैरान फतेहगढ़ निवासी युवक पर छुरा घोंपने का आरोप है। घायल युवक नवीन की रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में घिकाड़ा सरपंच की शिकायत पर स्कूल संचालक समेत चार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में घिकाड़ा सरपंच विपिन कुमार ने बताया कि उनका बेटा प्रतीक चरखी स्थित ग्रीन मिडोज स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह उनके बेटे को लेने के लिए स्कूल की बस आई थी।
सरपंच ने बताया कि उनकी पत्नी बेटे को बस तक छोड़ने के लिए चली गई। पत्नी के साथ बेटी लक्षित भी थी। पत्नी ने बेटे को स्कूल बस में बैठा दिया। चालक ने लापरवाही से बस उनकी बेटी लक्षित पर चढ़ा दी। बस ऊपर से गुजर जाने से बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन

सरपंच के अनुसार, बाद में उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसके बाद अपने दोस्तों को फोन किया। सरपंच ने बताया कि कुछ दोस्त घिकाड़ा के थे जबकि धर्मबीर उर्फ नवीन, अमित, साहिल आदि फतेहगढ़ गांव के थे। इसके बाद वह दोस्ताें को लेकर ग्रीन मिडोज स्कूल पहुंच गए।

स्कूल संचालक पर गांव से लोग बुलाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने बताया कि स्कूल पहुंचकर जब उन्होंने घटना के संबंध में स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की तो स्कूल संचालक योगेंद्र व सुरेश ने अपने गांव वालों को साजिश के तहत बुला लिया। वहां भटू, कन्नी उर्फ कर्मबीर पहुंचे। कर्मबीर छुरा लिए हुआ था।



एक ने पकड़ा और दूसरे ने घोंपा छुरा

घिकाड़ा सरपंच विपिन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके साथ स्कूल पहुंचे नवीन को भटू ने पकड़ लिया जबकि कर्मबीर ने छुरा घोंप दिया। इसके बाद नवीन बेहोश हो गया। सभी वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद नवीन को शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे रेफर किया गया। रोहतक के एक अस्पताल में उपचार के दौरान नवीन ने दम तोड़ दिया।



- देर शाम नवीन के शव का हुआ पोस्टमार्टम

सदर थाना पुलिस सुबह से शाम तक इस मामले में उलझी रही। पुलिस ने नवीन के शव का रोहतक में पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद देर शाम फतेहगढ़ गांव में अंतिम संस्कार कराया गया। करीब साढ़े सात बजे कार्रवाई पूरी कर पुलिस टीम सदर थाने में पहुंची।




घिकाड़ा सरपंच विपिन की शिकायत पर पुलिस ने ग्रीन मिडोज स्कूल के संचालक समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। -सुभाषचंद्र, डीएसपी, दादरी सदर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें