फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नोरंगाबास के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नोरंगाबास जाटान निवासी रणपाल ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त अमित के साथ नोरंगाबास राजपूतान किसी काम के लिए गया था। वहां काम निपटाने के बाद वो वापस गांव आने के लिए बाइक पर सवार होकर चले थे। जब वो गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से अमित के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें