जिला के लोगों को पौष्टिक एवं स्वच्छ खानपान के प्रति जागरूक करने के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन चलाकर फूड सेफ्टी ऑन व्हील अभियान शुरू किया है। यह अभियान जिला के विभिन्न भागों में 31 जुलाई तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को शहर के हीरा चौक, 20 जुलाई को दादरी के मेन बाजार, 22 जुलाई को कादमा, 23 जुलाई को छपार, 26 जुलाई को हडौदी, 27 जुलाई को बौंद कलां, 28 जुलाई को अचीना व मोरवाला, 29 जुलाई को दादरी के बस स्टैंड और लघु सचिवालय व 30 जुलाई को दादरी की सब्जी मंडी में इस मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन के माध्यम से आम लोगों के खाद्य पदार्थ की जांच की जाएगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विभिन्न स्थानों पर जाएगी और जिला का कोई भी नागरिक केवल 20 रुपये देकर खाने की वस्तुओं की जांच करवा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों में पौष्टिक एवं स्वच्छ आहार के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन से खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट तुरंत संबंधित व्यक्ति को दे दी जाएगी। इस मोबाइल वैन के साथ चल रही टीम मौके पर ही लोगों को खाद्य वस्तुओं के रखरखाव आदि के बारे में भी बताएगी ताकि लोग स्वच्छता के साथ भोजन का उपयोग करें।