फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे सुधार सकते हैं अपनी प्रॉपर्टी का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा प्लॉट और संपत्ति प्रबंधन पोर्टल पर डाटा सुधार की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। इस सुधार प्रक्रिया के लिए एचएसवीपी द्वारा एक नया डाटा करेक्शन मॉड्यूल तैयार किया गया है जिसका इस्तेमाल कर सभी आवंटी अब सीधे पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति डेटाबेस में सुधार के लिए एचएसवीपी से अनुरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सर्वप्रथम आवंटी को एचएसवीपी के पोर्टल पर अपने डाटा सुधार का अनुरोध भेजना होगा। पोर्टल पर अनुरोध स्वीकार होते ही एचएसवीपी द्वारा संबंधित अनुरोध पर टिकट जेनरेट की जाएगी व इसके उपरांत आवंटी को रसीद जारी की जाएगी। आवेदन का स्टेट्स जानने के लिए रसीद पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। वही प्रक्रिया पूरी होने पर आवंटी को अधिसूचना जारी की जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाले प्रत्येक अनुरोध का बेहतर प्रबंधन करने के साथ साथ इसमें पारदर्शिता भी बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि पोर्टल पर मिले अनुरोधों का शीघ्र निस्तारण हो सके इसी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए पोर्टल को अनुरोध कर्ता की सुविधा के हिसाब से यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। वहीं पोर्टल से जुड़ी किसी जानकारी के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1800-180-3030 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें