फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डाउनलोड कर सकते हैं डिजिटल वोटर आईडी कार्ड

Wed, 28 Aug 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब कोई भी मतदाता घर बैठे ही अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से ई-ईपीआईसी की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्स.ईसीआई.जीओवी.इन से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकता है। खास बात यह है कि डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआईसी को डिजीलॉकर में अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी करवाया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड वास्तविक वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। इस डिजिटल कार्ड को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजीलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन

नए यूजर को पहले पोर्टल में अपना नाम रजिस्टर करना होगा। अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें