चरखी दादरी। लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों की सिफारिशें भेजी जा सकतीं हैं। इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी गई है। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि सभी विभागाध्यक्ष इन पुरस्कारों के लिए निर्धारित शर्तें या मापदंड पूरे करने वालों की सिफारिशें भिजवा सकते हैं। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। 11 प्राथमिक सेक्टर कार्यक्रमों के तहत जिलों के संपूर्ण विकास के लिए प्रथम श्रेणी के तहत पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दूसरी श्रेणी में एसपी रेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के तहत पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। तीसरी श्रेणी में छह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
डीएलएसए का जागरूकता शिविर आज
चरखी दादरी। समाज कल्याण एवं कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए वीरवार को मेजबान चौक के पास समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आकर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर सकता है। योजनाओं के लाभ के लिए पात्र नागरिक शिविर में आवेदन भी कर सकते हैं। यह आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से होगा।