फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 28 तक कर सकते हैं भीम पुरस्कार के लिए आवेदन

Tue, 21 Feb 2023 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 की अवधि में भीम अवार्ड प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि पात्र खिलाड़ी एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 व एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2022 की अवधि के दौरान प्राप्त की गई खेल उपलब्धियों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवदेन पूर्ण रूप से भरकर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 28 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले भीम पुरस्कार के आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स.जीओवी.आईएन पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें