फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत योग साधकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में अब हर घर तिरंगा अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान को लेकर विभिन्न स्थानों पर हर रोज कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग स्वेच्छा से देश की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने संस्थानों पर फहरा रहे हैं। इसके तहत शहर में योग साधकों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत बलिदान स्मारक स्टेडियम से की गई और यहां योग करने वाले साधकों ने कॉलेज रोड पर यात्रा निकालकर लोगों को 13, 14 व 15 अगस्त को अपने प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया। जिला में प्रशासनिक स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान की कमान स्वयं उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने संभाली हुई है और वे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अभियान से जुड़ने का संदेश भी देते रहते हैं। उपायुक्त ने जिलावासियों से आगामी 13, 14 व 15 अगस्त को अपने घरों, वाणिज्यिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें