फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में साढ़े 12 बजे खराब हुई एक्स-रे मशीन, 60 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ा

Wed, 14 Oct 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी एक्स-रे मशीन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में बुधवार को एक्सरे मशीन खराब हो गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण 60 से अधिक मरीजों को बिना जांच करवाए ही लौटना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को अब दो दिन बाद आने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मशीन खराब होने से पहले 82 मरीजों के एक्सरे किए जा चुके थे। इसके बाद अचानक सेवा बाधित हो गई। कई मरीज दूर-दराज के क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि बुधवार को उनकी जांच हो जाएगी लेकिन मशीन खराब होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। मरीजों का कहना है कि वे पहले भी कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं। अब उन्हें जांच के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल आने-जाने में लगने वाला समय और परेशानी उनके लिए चिंता का विषय बनी हुई है। एक्सरे जांच चिकित्सा प्रक्रिया का अहम हिस्सा है।
दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने वालों को दिक्कत
बुधवार का दिन दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन दिव्यांग मरीजों के प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रिया के लिए मेडिकल बोर्ड बैठता है। एक्स-रे मशीन खराब होने से ऐसे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने या संबंधित चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक्सरे की जरूरत थी। दूर-दराज से आने वाले लोगों को दोबारा अस्पताल आना अतिरिक्त परेशानी का कारण बनेगा। इससे उन्हें परिवहन पर खर्च भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मरीजों को दो दिन बाद आने को कहा
एक्सरे नहीं होने से मायूस लौटे मरीजों को अब दो दिन बाद जांच करवाने की बात कही गई है। सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज जांच और उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मशीन में खराबी आने पर मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था या मरम्मत संबंधी जानकारी समय पर मिलना जरूरी है। इससे उन्हें अनावश्यक रूप से बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मरीजों ने मांग की है कि मशीन की खराबी को जल्द दूर किया जाए।
उपचार में देरी की आशंका
एक्सरे जांच चिकित्सा प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। कई मामलों में चिकित्सक एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर मरीज की स्थिति का आकलन करते हैं। इसके बाद ही आगे के उपचार का निर्णय लिया जाता है। जांच नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार की अगली प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यह स्थिति उन मरीजों के लिए अधिक मुश्किल रही, जो पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थे।


वर्सन: एक्स-रे मशीन ठीक करवाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। मैकेनिक के पहुंचने के बाद ही मशीन की खराबी का पता चल सकेगा। उम्मीद है कि मशीन वीरवार तक ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. बिजेंद्र लडवाल, प्रवक्ता नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें