चरखी दादरी। गांव समसपुर में 4 फरवरी को वार्षिक कुश्ती दंगल व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्राचीन हनुमान मंदिर मैदान होगा। कुश्ती दंगल कमेटी अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने बताया कि दंगल में प्रथम कुश्ती विजेता को 51 हजार, दूसरे विजेता को 31 हजार, तृतीय विजेता को 21 हजार तथा चौथे विजेता को 11 हजार का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा छोटी कुश्तियां भी करवाई जाएंगी और इनमें भी इनाम वितरित किए जाएंगे। कुश्ती कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। उन्होंने सभी पहलवानों से समय पर पहुंचने का आह्वान किया है। संवाद