झोझूकलां। कस्बे के राजीव गांधी खेल परिसर में गोगा नवमी पर्व पर 27 अगस्त अगस्त को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई जगहों से पहलवान अपना दमखम दिखाने के लिए पहुंचेंगे। कुश्ती में पहला पुरस्कार एक लाख रुपये, दूसरा 51 हजार और तीसरा 31 हजार दिया जाएगा। इसके अलावा 11-11 हजार की दो कुश्तियां भी करवाई जाएंगी। दंगल कमेटी सदस्यों ने बताया कि हर साल कुश्ती आयोजित की जाती है। इस बार गोगा नवमी पर करवाई जाएगी। इसमें कमेटी व ग्रामीणों का सहयोग रहेगा। संवाद