बाढड़ा। द्वारका गांव के मसानी शीतला माता मंदिर में 19 मार्च को कुश्ती दंगल, मेला व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर कमेटी अध्यक्ष कप्तान भीमसिंह द्वारका ने प्रेस को जारी बयान में दी। बताया कि मेला को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर कमेटी ने आयोजन के मद्देनजर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। संवाद