फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित पहलवानों को किया सम्मानित

Thu, 27 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के देवी ढाणा रोड स्थित बहादुर सिंह अखाड़ा में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिसंबर माह में हिसार में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित पहलवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जोरावर व रोशन डोहका ने सहभागिता की।
विज्ञापन

धर्मेंद्र पीटीआई, सोनू व धर्मेंद्र टिकाण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की अध्यक्षता अखाड़ा संचालक कोच यासिन खान, पवन पहलवान व कुलदीप ठेकेदार ने की। कोच ने बताया कि दिसंबर माह में हिसार के उमरा में यह स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें सीनियर वर्ग में पहलवान चुनौती पेश करेंगे।
इस स्पर्धा के लिए अखाड़े के कई पहलवानों का चयन हुआ है। ग्रीको रोमन में जुगनू 72 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। 62 किलोग्राम फ्री स्टाइल में प्रिंस, 57 किलोग्राम भार वर्ग में मंजीत, 70 किलोग्राम वर्ग में संजीव जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें