फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहलवान सुजीत कलकल का सम्मान समारोह आज

Fri, 31 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव इमलोटा के पहलवान सुजीत कलकल के अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर 31 अक्तूबर को गांव में सम्मान समारोह होगा। डॉक्टर किरण कलकल ने बताया कि समारोह में पहलवान के पिता दयानंद कलकल, माता और दादा भी मौजूद रहेंगे। किरण कलकल ने कहा कि सुजीत कलकल अब पेरिस 2028 ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे। डॉक्टर किरण कलकल ने बताया कि समारोह से पूर्व विजयी जुलूस निकाला जाएगा। खिलाड़ी का पूरा गांव सम्मान करेगा। इसे लेकर लोगों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें