फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान प्रतीक गोधड़ी ने जीता कुश्ती दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव कारीमेला स्थित हिंदोखला धाम पर कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। पहलवान प्रतीक गोधड़ी ने कुश्ती दंगल जीता। प्रतीक ने सोनीपत के पहलवान सुमित को शिकस्त दी।
विज्ञापन

कारीदास के पूर्व सरपंच नवीन व सतपाल ने बताया कि पहलवान जितेंद्र गोठड़ा ने पहलवान मंजीत को हराकर दूसरा पुरस्कार जीता। विजेता पहलवानों को महंत राकेश गिरी, महंत सुशील गिरी व नारनौल जिला परिषद सीईओ एचसीएस मनोज कुमार ने सम्मानित किया। महंत राकेश गिरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पहलवानों की कमी नहीं है। ग्रामीणों का खानपान भी बढ़िया है। क्षेत्र के पहलवान विदेशों से पदक जीतकर ला रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद के पुत्र मोहित चौधरी भी शामिल हुए। इससे पूर्व रात्रि जागरण में कलाकार टीना, ज्योति हिसार व कृष्ण बामला ने धार्मिक रचनाएं प्रस्तुत की।
इस दौरान विजय खोरड़ा, नरवेंद्र धोलिया, डॉ. अजय, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, हरीकिशन, राजेश कारी, सूरजभान, सतपाल, कृष्ण, जयपाल, सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, रामबीर, अजीत, मास्टर प्रीतम कारी व बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें