फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 12 फरवरी को हड़ताल में भागीदारी करेंगे श्रमिक

Mon, 26 Jan 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे की अनाज मंडी में रविवार को संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें सीटू संबंधित यूनियन सर्व कर्मचारी किसान सभा ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में श्रमिक एकजुटता के साथ भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी नेता प्रविंद्र भांडवा भवन निर्माण कामगार यूनियन खंड कोषाध्यक्ष रोशन लाल ने की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी खंड प्रधान संजय कुमार जीतपुरा व मिड-डे मील खंड प्रधान राकेश देवी काकड़ोली ने कर्मचारियों से एकजुटता से संघर्ष करने की शपथ दिलवाई।
सीटू जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा व सीटू नेता सुमेर सिंह ने कहा कि 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की तैयारियों को लेकर खंड स्तर पर ठोस कार्ययोजना तय की गई। यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और आम जनता पर बोझ डालने वाली नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष है, जिसमें समाज के हर वर्ग—मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा, कर्मचारी और छोटे व्यापारी को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार सोमवीर, राकेश धारणी, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार जेवली, सर्व कर्मचारी नेता ब्लॉक सचिव अनिल कुमार, निर्मला देवी, रामपाल सिंह धारणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें