फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मजदूर, कर्मचारी व किसान संगठनों ने हड़ताल के दौरान किया प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा में चौक पर रोष मार्च करते कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। देशव्यापी हड़ताल के दौरान निर्माण मजदूर, सफाई कर्मचारी, मिड-डे-मील, आशा वर्कर्स ने रोष मार्च निकाला। सीटू नेता सुरेश कुमार जेवली व सर्व कर्मचारी संघ खंड प्रधान प्रविंद्र श्योरण भांडवा के नेतृत्व में अनाज मंडी में रोष रैली आयोजित की गई। क्रांतिकारी चौक पर रोष प्रदर्शन किया। सीटू जिला सह संयोजक सुमेर सिंह धारणी ने कहा कि देशव्यापी आम हड़ताल के माध्यम से मजदूरों, कर्मचारियों, स्कीम वर्कर्स, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने रैलियों, जुलूसों, धरनों एवं सभाओं के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, श्रम कानूनों के कमजोर किए जाने, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, ठेका प्रथा के विस्तार व सामाजिक सुरक्षा में कटौती के खिलाफ संगठनों व कर्मचारियों ने हड़ताल की।
विज्ञापन

सीटू राज्य कोषाध्यक्ष कामरेड सुखबीर सिंह ने कहा कि कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण मेहनतकश वर्ग की आजीविका पर संकट पैदा हो रहा है। सर्व कर्मचारी संघ राज्य नेता मास्टर सुखदर्शन, बिजली कर्मचारी नेता सुभाष द्वारका अध्यापक संघ के नेता विजेंद्र शास्त्री ने महंगाई, रोजगार सुरक्षा और समान वेतन के मुद्दों को उठाया। इस दौरान लेबर कोड रद्द किए जाने, न्यूनतम वेतन देने, मनरेगा को मजबूत करने, सभी श्रमिकों को पेंशन व सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की गई इस दौरान भवन निर्माण कामगार यूनियन ब्लाॅक प्रधान भूप सिंह, रोशनलाल धारणी, सफाई कर्मचारी नेता संजय कुमार, मिड-डे- मील ब्लाक प्रधान राकेश देवी, निर्मला जेवली, वन मजदूर नेता नवरत्न सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें