चरखी दादरी। मालगाड़ी की चपेट में आने से शनिवार को गांव घिकाड़ा निवासी 50 वर्षीय श्रमिक सतबीर की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
रविवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि मृतक शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से खाना खाने की बात कहकर बाहर घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह रेलवे लाइन की तरफ कैसे पहुंचा। इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जीआरपी चौकी में एक व्यक्ति के मालगाड़ी की चपेट में आने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। संवाद