फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रुपये मांगने गए श्रमिक से की मारपीट, दो पर केस दर्ज

Sun, 30 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खातीवास में मध्य प्रदेश निवासी श्रमिक से की गई मारपीट, पुलिस ने शुरू की आरोप की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव खातीवास में रुपये लेने गए एक श्रमिक के साथ ठेकेदार और गांव निवासी एक व्यक्ति ने मारपीट की। घायल श्रमिक के बयान पर सदर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल श्रमिक बाबू ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के जिले छतरपुर के गांव बाड़ीगढ़ का निवासी है। वह दादरी में मजदूरी कर अपना काम चलाता है। शुक्रवार को गांव खातीवास में मजदूरी करने के लिए गया था। उस दौरान उसने मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव बिलरई निवासी ठेकेदार चरण से मजदूरी के रुपये देने के लिए कहा तो ठेकेदार और गांव निवासी मोनू ने डंडों से उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह मौके से भागने लगा तो आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अस्पताल में जाकर उपचार कराया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। अब घायल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें