फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मानसून में बिजली निगम के 45 करोड़ के कार्य बाधित

Tue, 08 Aug 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 45 करोड़ के बजट से होने वाले कार्य बारिश एवं जलभराव की वजह से बाधित हैं। इस बजट से नगर और पांच गांवों में नए पावर स्टेशनों का निर्माण होना है। वहीं, निगम अधिकारियों का तर्क है कि मानसून के तुरंत बाद इस परियोजना पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं, बिजली आपूर्ति सुधार की परियोजना धरातल पर परवान चढ़ने से करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के गांव रानीला, झोझूकलां, गोठड़ा व मानकावास में नए पावर स्टेशन बनने हैं जबकि इसके अलावा अटेला व बाढड़ा में भी पावर स्टेशन का जीर्णोद्धार होना है। जिला में 11160 बिजली ट्रांसफार्मर हैं। जिला बन जाने के बाद बिजली की खपत भी बढ़ी है। जिला में 90 फीडर हैं। वहीं, शहर में 2160 बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। बिजली निगम आपूर्ति में सुधार की दिशा में प्रयासरत है।
पिछले दो साल में गांव कमोद, पैतावास कलां, रुदड़ोल में भी नए पावर सब स्टेशन बनाए जा चुके हैं। इनके अलावा गांव मकड़ाना और मकड़ानी पावर सब स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। घसोला और मोरवाला पावर सब स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। मोरवाला सब स्टेशन की क्षमता 6.3 से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। इसी प्रकार अन्य कई बिजली सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन


जगमग योजना से होगा आपूर्ति में सुधार

बिजली निगम ने जिला को जगमग योजना में भी शामिल कर रखा है। इस योजना पर भी काम तेजी से जारी है। जगमग योजना के तहत नई केबल व पोल लगनी हैं ताकि बिजली आपूर्ति में बाधा न आए। बिजली निगम लाइन लोस कम करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए स्पेशल चार टीमें बना रखी हैं जो 24 घंटे बिजली चोरी की निगरानी रखती हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जाती है।

डेढ़ एकड़ जमीन पर बनना है एक पावर सब स्टेशन
बिजली निगम ने गांव रानीला, गोठड़ा व मानकावास में नए पावर सब स्टेशन निर्माण के लिए जगह भी फाइनल कर रखी है। प्रत्येक सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनेगा। इन तीन सब स्टेशनों के निर्माण से करीब 40 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। कम वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा। गांव रानीला की आबादी ज्यादा होने की वजह से यहां लंबे समय से पावर सब स्टेशन निर्माण की जरूरत बनी हुई है। इसके साथ लगता अचीना भी बड़ा गांव है। सब स्टेशन बनने से गांव रानीला के लोगों को 22 से 24 घंटे बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।





सीएम दादरी विकास रैली के दौरान जिला में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 45 करोड़ के बजट को मंजूरी दे रखी है। बिजली निगम ने इसके लिए वर्क प्लान तैयार कर रखी है। अब बारिश एवं जलभराव की वजह से कामकाज बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

-सन्नी यादव, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें