फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाल विवाह रोकने में महिलाएं दे सहयोग

Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाल, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस पर बाढड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन एमडीडी ऑफ इंडिया एवं जेआरसी संगठन ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह और एसडीएम मनोज दलाल ने शिरकत की। पूर्व विधायक सुखविंद्र ने कहा कि बाल विवाह रोकने में महिलाएं भूमिका निभा सकती हैं। महिलाओं को जागरूक होकर आगे आना चाहिए, ताकि कम उम्र में बच्चियों की शादी करवाने जैसी कुरीति पर रोक लगाई जा सके।
लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों को रोकना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर देना समय की जरूरत है। बाल विवाह उनके बचपन और भविष्य के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम है। बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए अभिभावकों, महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रयास करने होंगे।
प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने और अपना भविष्य संवारने का पूरा अधिकार है। समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही इस कुरीति को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक एवं एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक जितेंद्र डांडमा ने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों का हनन भी है।
कम उम्र में विवाह होने से विशेषकर बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि संगठन बाल विवाह उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीपी अशोक कुमार, जिला समन्वयक जितेंद्र, सीएसडब्ल्यू नरेंद्र कुमार, मित्री देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें