चरखी दादरी। स्वतंत्रता दिवस पर बलिदान स्मारक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने परेड में पहला स्थान प्राप्त करने पर महिला पुलिस टुकड़ी को सम्मानित किया। परेड में हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी दूसरे और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी की एनसीसी टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि ने परेड में भाग लेने वाले होमगार्ड, जनता कॉलेज पुरुष, जनता कालेज महिला, एपीजे कालेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी फौगाट, राजकीय कन्या विद्यालय चरखी, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी, एससीआर स्कूल, भारत स्काऊटस एंड गाइड, रेडक्रास, प्रजातंत्र के प्रहरी, जल शक्ति अभियान और आंगनवाडी वर्कर्स की टुकड़ी को भी सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में एससीआर स्कूल की टीम ने पहला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने दूसरा और असावरी डीएसएम स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्यामलाल पूनिया, सीनियर एडीजे जसबीर सिंह कुंडु, एडीजे पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, नगर परिषद के प्रधान बक्शीराम सैनी, उपप्रधान संदीप फौगाट, एसडीएम अनिल कुमार यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।