फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल रमेश कुमार। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बेटी की ससुराल में संवेदना व्यक्त करने आ रहे दंपती की बाइक को मोरवाला के समीप डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी रमेश कुमार (52) ने बताया कि उसकी बेटी की शादी मानहेरू गांव में की थी। कुछ दिन पहले उसकी बेटी के ताऊ ससुर की मौत हो गई थी। रविवार को वह अपनी पत्नी शीला (50) के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से मानहेरू आ रहा था। जब वह गांव मोरवाला गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान घायल शीला देवी की मौत हो गई, जबकि रमेश कुमार की हालत में कुछ सुधार है। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस पहले घटनास्थल और फिर सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल रमेश ने बताया कि वह दिल्ली में दूध बेचने का काम करता है और सुल्तानपुरी में ही रहता है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाली महिला शीला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायल रमेश कुमार के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें