फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने जताया हत्या का अंदेशा

Thu, 20 Jun 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतका सुमन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
राजस्थान के चुरू निवासी मृतका के परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग, चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव गोठड़ा निवासी एक महिला का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का अंदेशा जताया है। सदर थाना पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के चाचा राजस्थान के चुरू जिला के गांव भैंसली निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि सुमन (34) की शादी 16 साल पहले गोठड़ा निवासी सुभाष से हुई थी। सुमन के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। शादी से सुमन को चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने बताया कि चार दिन पहले उनके घर किसी पारिवारिक मामले को लेकर पंचायत हुई थी। इससे लेकर सुमन खुश नहीं थी। ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार शाम उन्हें सुमन के ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि उनकी भतीजी ने बाथरूम में फंदा लगा लिया। इसके बाद परिजन ससुराल पहुंचे तो सुमन का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मायके पक्ष की ओर से हत्या का संदेह जताने पर चिकित्सकों के बोर्ड से बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने इस मामले में 174 सीपीआरसी के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार, एएसआई व जांच अधिकारी, सदर थाना।


फोटो : 12
मृतका सुमन। स्रोत : परिजन
फोटो : 13
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतका सुमन के मायके पक्ष के लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें