बौंदकलां। सांजरवास गांव निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगाकर जान दी। बौंदकलां थाना पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराया। उसके पति के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति सतीश ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में रेशमा से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों से रेशमा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। मंगलवार को वह उठा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। संवाद