कंडक्टर ने पुलिस को दी सूचना
वहीं, इस छीना-झपटी में महिला का कैंटीन कार्ड कंडक्टर के पास रह गया। कंडक्टर ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और बस में सवार यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य की तरफ रवाना किया। वहीं, सूचना मिलने जांच अधिकारी राजकला मौके पर पहुंचीं और और कंडक्टर अंकित व ड्राइवर रमेश के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी राजकला ने कहा कि कंडक्टर और चालक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कैंटीन कार्ड से महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
दादरी डिपो की बस है। महिला द्वारा कंडक्टर की टिकट मशीन छीनकर ले जाने की शिकायत आई है। इस बारे में आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया गया है।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, चरखी दादरी डिपो।
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: पुरानी रंजिश में युवक ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार