फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: एक और परिवार को मिला जीवन भर का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

रफ्तार के कहर से मंगलवार को एक और परिवार को जीवन भर का दर्द मिल गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से जहां महिला पूजा 32 की मौत हो गई तो वहीं उसका पति, बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हादसे के कुछ देर बाद ही दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम की ग्रामीणों ने एक न सुनी और मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग की।
मृतक पूजा के जेठ सत्यवान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका छोटा भाई सोमबीर मंगलवार को गांव के मंदिर में पूजा करने के बाद दादरी आने के लिए गांव के अड्डे पर आया था। वहां वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ बस आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन एक तेज रफ्तार ट्रक ने परिवार को टक्कर मार दी। सत्यवान ने बताया कि ट्रक इतनी तेजी से उनकी तरफ आया कि किसी को भी संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं, इस घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने दोपहर बाद 3.10 पर रोड जाम कर दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। इसके बाद सदर थाना प्रभारी समेत एसडीएम अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर शाम करीब साढ़े पांच बजे जाम खोल दिया। वहीं, सत्यवान ने बताया कि उसका छोटा भाई सोमबीर अपने परिवार के साथ दादरी रहता है। वो वहां ऑटो चलाकर अपना गुजर-बसर करता है। शिवरात्रि पर गांव के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए वो आया था।
- दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार
इमलोटा में जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब ढाई घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला और इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस टीम नेशनल हाईवे की ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करवाकर वापस लौटी।
विज्ञापन

- पहले भी हो चुका ऐसा हादसा
इमलोटा अड्डे पर इससे पहले भी एक ऐसा हादसा हो चुका है। उसमें एक ही परिवार के बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई थी। उस हादसे में ट्रक बाइक सवारों को घसीटते हुए दीवार तोड़कर बूस्टिंग स्टेशन में घुस गया था और उस दौरान भी ग्रामीणों ने रोड जाम किया था। उसके बाद इमलोटा में स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें