फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला ने पति पर दर्ज कराया केस

Fri, 13 Dec 2024 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर निवासी एक महिला ने अपने पति पर दोस्त के साथ अवैध संबंध के शक में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दी है। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने नौ आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी हांसी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी खर्च किया और दहेज में सारा सामान दिया था। शादी के बाद उसे पति के नपुंसक होने की बात पता चली। इसके बाद उसने लोगाें के ताने बंद कराने के लिए आईवीएफ से बच्चा पैदा किया। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग उसके चरित्र पर संदेह कर गलत आरोप लगाकर मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, एक दिन उसके पति का दोस्त घर आ गया। उस वक्त पर घर कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद उसका पति व सास घर आए तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। अब महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर पति पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें