फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोर्टल पर भ्रम...15 साल से दादरी में महिला आईटीआई, हकीकत में रावलधी गांव में चल रही

विज्ञापन
 गांव रावलधी स्थित महिला आईटीआई। संवाद
विज्ञापन
फोटो: 20 : गांव रावलधी स्थित महिला आईटीआई। संवाद
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला आईटीआई रावलधी में दाखिलों की संख्या इस बार काफी कम रही है, और इसका मुख्य कारण संस्थान का नाम पोर्टल पर गलत दर्ज होना बताया जा रहा है। पिछले 15 वर्षों से पोर्टल पर संस्थान का नाम महिला आईटीआई चरखी दादरी दर्शाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में यह वर्ष 2010 से गांव रावलधी में संचालित हो रही है।
संस्थान के स्टाफ के अनुसार, नाम की इस गड़बड़ी के कारण पोर्टल पर छात्राओं को सही विकल्प नहीं मिल पाता, जिससे वे आवेदन नहीं कर पातीं। परिणामस्वरूप कई छात्राएं दूसरे संस्थानों की ओर रुख कर लेती हैं। महिला आईटीआई में 4 ट्रेड्स की कुल 93 सीटें हैं, जिनमें से अभी तक केवल 22 पर ही दाखिले हुए हैं। 71 सीटें अब भी रिक्त हैं और छात्राएं 28 जुलाई तक दाखिला ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट और दाखिले का ब्योरा
ट्रेड
सीट
दाखिले
कोपा
24
13
ब्यूटी पार्लर
24
06
कढ़ाई-सिलाई
21
02
ड्राफ्टमैन सिविल 24
01
नाम सुधार की मांग पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई
पोर्टल पर रावलधी महिला आईटीआई के नाम से संस्थान दर्ज करवाने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ। नाम में सुधार न होने से छात्राओं को दाखिला लेने में परेशानी हो रही है और संस्थान की सीटें खाली रह जाती हैं।
अशोक कुमार, इंचार्ज, महिला आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें