फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: परिचित को रिहा करने के बहाने महिला से ठगे 7.16 लाख रुपये

Sun, 20 Oct 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के इसी साइबर पुलिस थाने में दर्ज हुआ केस।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मकड़ाना निवासी महिला किसान को ठगों ने अपना शिकार बना लिया और फर्जी वीडियो दिखाकर उससे 7.15 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़िता संतोष ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बात कर रहा है। बताया कि आपकी बहन की बेटी के पति को मारपीट के आरोप में पकड़ा गया है। इसके बाद उक्त नंबर से वीडियो आया और इसमें कुछ व्यक्ति एक अन्य व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे।

बाद में उन्होंने कई बार फोन किए और परिचित को छोड़ने की एवज में रुपयों की मांग की। इससे महिला डर गई और उन्होंने कई परिचित लोगों से उधार लेकर 23 से 25 सितंबर तक 10 बार में 7.16 लाख रुपये आरोपियों के पास भेज दिए। उन्होंने पहली बार में 60,000, दूसरे में 20,000, तीसरी बार 1,00,000 रुपये, चौथी बार में 80,000, पांचवीं बार में 87,000 रुपये, छठी बार 60,000, सातवीं बार 20,000 रुपये, आठवीं बार 15,000 रुपये, नौवीं बार 1,74,000 और 10वीं बार सीएससी से 99,996 रुपये भिजवा दिए। बाद में उन्हें ठगी होने का पता चला। पीड़िता का आरोप है कि ठग उनसे अब भी रुपयों की मांग कर रहे हैं। अब उन्होंने पुलिस से आरोपियों का पता लगाकर रुपये बरामद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें