फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटे पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Sun, 31 Aug 2025 06:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की बहु ने अपने देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डुडीवाला किशनपुरा गांव निवासी कौशल्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पुत्र वधू ने पुलिस को सूचित कर अपने देवर पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार शाम को कौशल्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की बहु प्रमिला ने पुलिस को कॉल कर बताया कि उसके देवर ने उनकी सास की हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी के नागरिक अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। 

कौशल्या के तीन बेटे हैं सोनू, जितेंद्र और बिजेंद्र। सोनू विवाहित है, जबकि जितेंद्र और बिजेंद्र अविवाहित हैं। सोनू और जितेंद्र गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि बिजेंद्र गांव में रहता है और कौशल्या उसके साथ रहती थी। बिजेंद्र ने दावा किया कि उसकी मां की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है, न कि किसी हत्या के कारण।
विज्ञापन


बाढड़ा थाने के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे सोनू की मांग पर चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: गली विवाद में सरपंच ने अपने भाई-भाभी को पीटा, गला दबाते हुए वायरल हुआ वीडियो, केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें