बौंदकलां-मालकोष रोड पर खेत में काम कर रही एक महिला को रविवार शाम सांप ने डंस लिया। महिला को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार गांव बौंदकलां निवासी सुभाष की पत्नी बबीता रविवार को खेतों में काम करने के लिए गई थी। खेतों में काम करने के दौरान एक जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। सांप के जहर के प्रभाव के कारण महिला को अचानक दिखना भी बंद हो गया। परिजन महिला को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले गए जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।