फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, चालक फरार

Fri, 09 Jun 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतका राजबाला।
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेत से घर लौट रही गांव चरखी निवासी एक महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार राजबाला (49) वीरवार को अपने खेत में काम करने गई थी। देर शाम वो खेत से घर लौट रही थी। उसी दौरान जब वो कितलाना डिस्ट्रीब्यूरी पर बने पुल पर पहुंची, तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल होने पर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद, राहगीरों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें