फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला विरुद्ध अपराध कम हुए, साइबर के 45 फीसदी बढ़े

Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::
फोटो 03
दादरी सदर थाना, जहां पिछले छह माह में सर्वाधिक एफआईआर दर्ज हुई हैं। संवाद
फोटो 04
मकान में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान। फाइल फोटो
::::::::::::::::::::::::::::
6 माह के अंदर 7 थानों में दर्ज हुईं 632 एफआईआर, पिछले साल की तुलना में 165 कम
- वर्ष 2024 में जिले के सातों थानों में 30 जून तक दर्ज हुई थीं 797 एफआईआर, वर्ष 2025 में 632 तक सीमित रहा आंकड़ा
- सदर थाने में सर्वाधिक 151 तो महिला थाने में सबसे कम 18 मामले हुए दर्ज
हनी सोनी
चरखी दादरी। वर्ष 2025 के पहले 6 माह में जिले के 7 थानों में कुल 632 एफआईआर दर्ज हुई हैं। पिछले साल के मुकाबले 165 एफआईआर कम हैं। राहत की बात यह है कि जिले में महिला विरुद्ध अपराध के मामले तीन गुना कम हुए हैं। वहीं, साइबर अपराध के मामले 45 फीसदी बढ़े हैं। वहीं, हत्या के मामलों में कमी आई है। एनडीपीएस एक्ट के मामले बढ़े हैं।
वर्ष 2024 में एक जनवरी से 30 जून तक जिले के सभी थानों में 797 एफआईआर दर्ज हुई थीं। पिछले साल सर्वाधिक 189 मामले सदर थाने में और सबसे कम 19 मामले साइबर पुलिस थाने में दर्ज हुए थे। बाढड़ा थाने में 139, सिटी थाने में 172, महिला थाने में 66, बौंदकलां थाने में 109 और झोझूकलां थाने में 112 एफआईआर दर्ज हुईं। वर्ष 2024 में हत्या के 7, हत्या के प्रयास के 10, चोरी के 56, मादक पदार्थ अधिनियम के 15, सशस्त्र अधिनियम के 26, अपहरण के 16 और सड़क दुर्घटनाओं के 61 केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

वहीं, वर्ष 2025 में एक जनवरी से 30 जून तक की स्थिति देखें तो एफआईआर की संख्या 632 रही। सदर थाने में 151, बाढड़ा थाने में 139, सिटी थाने में 129, महिला थाने में 18, साइबर थाने में 27, बौंदकलां थाने में 82 व झोझूकलं थाने में 86 मामले दर्ज हुए हैं। साइबर व बाढड़ा थाने में पिछले साल के मुकाबले एफआईआर की संख्या बढ़ी है जबकि अन्य में कम हुई है। संवाद

- वर्ष 2025 में यह रही अपराध और अन्य मामलों की स्थिति
वर्ष 2025 में हत्या के 5, हत्या के प्रयास के 10 व एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 मामले दर्ज हुए हैं। इस वर्ष चोरी के 53 मामले सामने आए हैं। इनमें 41 मामले मकानों में सेंधमारी के हैं। सशस्त्र अधिनियम के तहत 17 और अपहरण के 15 मामले दर्ज किए गए। सड़क दुर्घटनाओं में 60 एफआईआर दर्ज हुईं। वहीं, गुमशुदगी के 124 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


- वर्ष 2024 व 2025 में थानावार दर्ज एफआईआर की स्थिति
थाना - वर्ष 2024 में दर्ज एफआईआर - वर्ष 2025 में दर्ज एफआईआर
बाढड़ा - 130 - 139
सदर थाना - 189 - 151
सिटी थाना - 172 - 129
महिला थाना - 66 - 18
साइबर थाना - 19 - 27
बौंदकलां - 109 - 82
झोझूकलां - 112 - 86

वर्सन
पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर जिला पुलिस अपराध रोकने के लिए प्रयासरत है। महिला विरुद्ध अपराधों में कमी आना इसकी बानगी है। पुलिस समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। पुलिस किसी अपराधी को नहीं बख्शेगी।
-योगेश कुमार, प्रवक्ता, दादरी जिला पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें