फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मारपीट कर महिला को दो माह की बच्ची के संग घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में शहर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसने बताया कि लड़का पैदा न होने के कारण उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट करते हैं। उसने इस संबंध में पहले भी केस दर्ज करवाया था लेकिन बाद में केस वापस ले लिया था। महिला ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार को उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी दो माह की बच्ची सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह चक्कर आकर गिर गई और बेहोश हो गई। उसने बताया कि जब उसे होश आया तो वह दादरी सिविल अस्पताल में थी। अब उसने तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें