फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गलत काम करने पर महिला ने पति और तीन अन्य के साथ मिलकर की थी भगत दिनेश की हत्या

Tue, 01 Aug 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। झज्जर जिले के रणखंडा गांव निवासी भगत दिनेश की हत्या की गुत्थी को बौंदकलां थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले के नामजद हत्यारोपी संदीप के साथ उसकी पत्नी मीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दंपती ने अपना जुर्म न केवल कबूल लिया, बल्कि हत्या का कारण भी बताया। दंपती ने बताया कि मृतक दिनेश ने भोपाल में मीना से कई बार गलत काम किया और बाद में फोन पर बात करने लगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि रणखंडा निवासी उमेश ने बौंदकलां थाना पुलिस को उसके भाई दिनेश की हत्या की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि दिनेश 28 जुलाई को दोपहर बाद तीन बजे अपनी पत्नी मंजू को दादरी जिले के झिंझर निवासी संदीप के पास जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
29 जुलाई को दिनेश का शव कोहलावास की सीमा में बने एक मुर्गी फार्म के समीप खेत से बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे जिससे उसकी हत्या की बात सामने आई थी। उमेश की शिकायत पर पुलिस ने संदीप और उसके अन्य साथियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नितिका गहलोत ने पीएसआई संदीप के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। टीम ने आरोपी संदीप पुत्र हरिराम वासी झिंझर को झिंझर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं, 31 जुलाई को पुलिस ने उसकी पत्नी मीना को भी गिरफ्तार कर लिया। वो भी हत्याकांड में शामिल थी।
विज्ञापन


- 10 साल से नापतोल कंपनी में डिलीवरी बॉय था आरोपी संदीप, बाद में खोला मुर्गा फार्म
पूछताछ करने पर आरोपी संदीप ने बताया कि 10 साल से वो भोपाल स्थित नापतोल कंपनी में डिलीवरी बॉय था। उसकी पत्नी मीना भी वहीं रहती थी। वर्ष 2022 में गांव में आकर उसने मुर्गा फार्म खोल लिया था। इसके बाद से वो मुर्गा फार्म चलाता था और पत्नी के साथ यही रहता था।

- घरेलू दिक्कतों और पत्नी को शारीरिक परेशानी हुई तो दिनेश से किया संपर्क
संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी कई सालों से बीमार रहती थी और उन्हें घरेलू समस्याएं भी थीं। इसके चलते उन्होंने रणखंडा निवासी दिनेश से संपर्क किया था। दिनेश को संदीप पहले से जानता था और संदीप उस पर काफी विश्वास करता था।

- भोपाल में आरोपी महिला को बनाया हवस का शिकार
संदीप ने बताया कि वर्ष 2021 में दिनेश को समास्याओं के समाधान के लिए भोपाल बुलाया था। वहां पर वो 20 दिन रहा। संदीप के अनुसार वो काम पर चला जाता था और दिनेश उसके पीछे से पत्नी के साथ गलत काम करता। फिर उसकी पत्नी से फोन पर बात करने लगा। अब उसकी पत्नी फिर से बीमार रहने लगी तो उसने दिनेश को बुलाने की बात कही। इस पर उसकी पत्नी ने ऐतराज जाहिर किया और दिनेश की भोपाल में की गई करतूतें बताई।

- दिनेश की हत्या से पहले आरोपी ने पत्नी को भी बुलाया
संदीप ने बताया कि योजना अनुसार उसने चिड़ी निवासी भांजे सुमित और उसके दो अन्य साथियों को मुर्गा फार्म पर बुला लिया। फिर उन्होंने दिनेश को समस्याओं के निवारण व आशीर्वाद देने के लिए फोन करके मुर्गा फार्म पर बुला लिया। इसके बाद दिनेश को बीयर में शराब मिलाकर पिलाई। सूचना पाकर उसकी पत्नी भी मौका पर आ गई और फिर उन्होंने डंडों से पीटकर दिनेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें