बिरहीकलां स्थित बीआर स्कूल में बनाई रंगोली के साथ प्रतिभागी और चेयरमैन कृष्ण भारद्वाज।
चरखी दादरी। बिरहीकलां स्थित बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। कक्षा तीसरी से आठवीं के विद्यार्थियों ने दीया मेकिंग व मटकी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा छठी से बाहरवीं की छात्राओं के लिए कक्षा सजाओ व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई और इनमें नौवीं कक्षा प्रथम और 11वीं कक्षा दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण भारद्वाज ने सभी को पर्व की बधाई दी और विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुजीत वशिष्ठ, नरेश, राजेश, मोनू, सुनील, कृष्ण, किरण व मीनू आदि मौजूद रहीं।
रंगोली बनाओ स्पर्धा में दिव्या और अपर्णा का समूह प्रथम
चरखी दादरी। डीआरके आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में दीपावली पर्व कला संकाय के अध्यापक राकेश मुद्गिल की देखरेख में हर्षोल्लास से मनाया गया। कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रतियोगिताओं, जैसे दीया व मोमबत्ती की सजावट, ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली, भाषण व कविताओं में भाग लिया।
दीया सजावट प्रतियोगिता में चेष्टा प्रथम, अनाया व मनस्वी द्वितीय और हिमानी को तृतीय स्थान मिला। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में अवनी प्रथम, रीतिका व श्रेया द्वितीय और चारवी व रक्षिता तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या व अपर्णा के ग्रुप को प्रथम, अन्नू व वीया और आशा व दिशा का ग्रुप संयुक्त रूप से द्वितीय रहा। निर्णायक मंडल की भूमिका सीमा गोयल व नीरू गुप्ता ने निभाई। दादरी शिक्षण समिति की अध्यक्ष डॉ. विद्या गुप्ता ने सभी को पर्व की बधाई दी।
विद्यार्थियों ने बनाई मनमोहक रंगोली
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-19 स्थित जीडी गोयनका टॉडलर हाउस में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। निदेशक प्रमिला सांगवान ने छात्रों को दीपावली मनाने का महत्व बताया और सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहलुओं पर चर्चा की। कक्षा केजी से रुद्राक्ष, दक्षवीर, वैदिक, लक्षित, दक्ष ने दीया डेकोरेशन स्पर्धा में भाग लिया जबकि माही, दित्या, परिधि, गुंजन व कार्तिक ने रंगोली सजाई। सभी विद्यार्थियों को दीपावली पर पटाखे न बजाने के लिए प्रेरित किया गया।