फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नीलगाय सामने आने पर असंतुलित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, युवक की मौत, महंत घायल

Wed, 13 Sep 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हंसावास के पास सोमवार देर शाम गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आने से हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गाड़ी सवार महंत पारसनाथ घायल हो गए। वो अबोहर से सतनाली जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया। वहीं, पुलिस ने मृतक युवक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप और पारसनाथ सतनाली की तरफ जा रहे थे। जब वो हंसावास के पास पहुंचे तो गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ गई जिसके कारण गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में घायल संदीप और महंत पारसनाथ को उपचार के लिए लोगों ने बाढड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां से संदीप को चरखी दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया और दादरी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महंत पारसनाथ के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें