शुक्रवार को पहुंची 323 एमटी में से बची डीएपी खाद का भी शनिवार को किया गया वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को गेहूं के सरकारी बीज का वितरण किया गया। जमीदारा सोसायटी कार्यालय में गेहूं के एक हजार बैग पहुंचे, जिनमें से 750 बैग का वितरण कर दिया गया। 250 बैग बचे हुए हैं। इन बैग को लेने के लिए किसान पहुंचे ही नहीं। ऐसे में अब गेहूं के बीज की किल्लत तकरीबन दूर हो गई है। वहीं, शनिवार को बची डीएपी खाद का वितरण किया गया। अब डीएपी की अगली खेप दो से तीन दिन में पहुंचने की उम्मीद है।
बीज व खाद विभिन्न पैक्स समितियाें के माध्यम से वितरित हो रहे हैं। इससे किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है। अब तक जिले में 3920 मीट्रिक टन डीएपी खाद का वितरण हुआ है।
विदित रहे कि डीएपी खाद व गेहूं के बीज की इस समय जरूरत है। इस समय गेहूं की बिजाई का काम जारी है। किसान सरसों की बिजाई कर चुके हैं। गेहूं की बिजाई अभी एक माह तक और चलेगी। बौंदकलां, बाढड़ा, मोरवाला, बेरला, नांधा मांढ़ी व डोहका हरिया आदि गांवों में पैक्स समिति कार्यालय हैं।
वर्सन:
शनिवार को 323 मीट्रिक टन डीएपी में से बची हुई खाद का वितरण किया गया। इसका पैक्स समितियाें के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। खाद व बीज की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
फोटो 19
शहर स्थित बीज केंद्र पर लगी किसानों की कतार। संवाद
फोटो 20
बीज के बैग के लिए किसान की पर्ची काटते कर्मचारी। संवाद