कस्बे की अनाज मंडी में खरीद व उठान नहीं होने पर रोष प्रकट करते आढ़ती।
- फोटो : 1
बाढड़ा। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद व उठान सुचारू रूप से न होने से आढ़तियों में रोष है। मंडी में जगह की कमी और धीमी खरीद प्रक्रिया के कारण दिक्कत बन रही है। मंडी प्रधान हनुमान शर्मा आढ़ती मंजीत नांधा, योगेश, सुभाष, कृष्ण ने बताया कि मंडी में गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है जिससे किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनका कहना है कि अब तक गेहूं की खरीद नाममात्र की हुई है जबकि आवक लगातार बढ़ रही है। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से उठान की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे न केवल अव्यवस्था फैल रही है बल्कि किसानों को अनाज बेचने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और उठान की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। अनाज मंडी में अब तक 6,15,410 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है जबकि 18,077 क्विंटल की खरीद हुई है। अब तक 9,929 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। बुधवार को 162 किसानों को गेटपास जारी किए गए।