फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नहीं हुई खरीद, 19,857 क्विंटल सरसों और 401 क्विंटल गेहूं की कराई उठान

Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 30
विज्ञापन

रविवार को दादरी मंडी से सरसों की उठान करते श्रमिक। संवाद

:::::::::::::::


- शनिवार और रविवार को एजेंसी ने जिले में सरसों और गेहूं की खरीद बंद रखकर कराई उठान, 45,779 क्विंटल सरसों और 1800 क्विंटल गेहूं पहुंचाया गोदामों तक
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले में रविवार को तीन केंद्राें पर सरसों और 6 केंद्रों पर गेहूं की खरीद दूसरे दिन भी बंद रही। एजेंसी ने शनिवार की तर्ज पर रविवार को भी इन केंद्रों से सरसों व गेहूं की उठान कराई। हालांकि, ज्यादातर ध्यान सरसों की उठान कराने पर रहा। शाम तक एजेंसी ने 19,857 क्विंटल सरसों और 1349 क्विंटल गेहूं को मंडियों व खरीद केंद्रों से गोदामों तक पहुंचाया।
दो दिन बारिश होने के चलते एजेंसी ने किसानों से शनिवार और रविवार को मंडी न आने की अपील की थी। शनिवार और रविवार कोई भी किसान मंडी नहीं पहुंचा। एजेंसी ने पूरा फोकस उठान पर रखा। पिछले दो दिनों में 45,779 क्विंटल सरसों और 802 क्विंटल गेहूं की उठान हुई है।
विज्ञापन

रविवार की स्थिति देखें तो दादरी मंडी से 12,212 क्विंटल सरसों की उठान हुई जबकि बाढड़ा मंडी में 1971 और झोझूकलां से 5674 क्विंटल सरसों की उठान हुई। वहीं, एजेंसी ने रविवार को बेरला केंद्र से 401 और दादरी मंडी से 948 क्विंटल गेहूं की उठान कराई गई। जबकि, अन्य चार केंद्रों पर गेहूं की उठान नहीं हुई।
अब तक की स्थिति देखें तो दादरी जिले में अब तक 17,418 किसानों ने सरसों बेचने के लिए गेटपास कटवाए हैं। वहीं, तीनों केंद्रों पर अब तक 4,25,884 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। एजेंसी ने इसमें से 2,69,683 क्विंटल की खरीद की है। इतना ही नहीं, अब तक तीनों केंद्रों से खरीदी गई सरसों में से 2.03 लाख क्विंटल की उठान हो चुकी है। करीब साढ़े 70 हजार क्विंटल सरसों अभी खरीद केंद्रों पर पड़ी है।
विज्ञापन




- 28,200 क्विंटल में से 1749 क्विंटल गेहूं की हुई उठान

दादरी जिले में इस बार 6 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। अब तक इन केंद्रों पर कुल 1267 गेटपास कटे हैं। अब तक सभी छह केंद्रों पर 85,363 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। एजेंसी ने इसमें से 28,200 क्विंटल की खरीद की है। खरीदे गए गेहूं में से महज 1749 क्विंटल की ही उठान हो पाई है।



वर्सन:
पिछले दो दिनों से उठान पर फोकस रहा और करीब साढ़े 45 हजार क्विंटल सरसों मंडियों से गोदामों तक पहुंचाई गई। सोमवार से खरीद शुरू हो जाएगी।
-सतीश कुमार, परचेज मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें