फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 19 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, हवा का रुख पूर्वी होने से धुंध छाए जाने के आसार

Thu, 18 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
खेत में खड़ी सरसों की फसल।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत बनी रही जबकि हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 19 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे हवा की गति दक्षिणी-पूर्वी हो जाएगी। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी। आसमान में धुंध छाए जाने का पूर्वानुमान है। सुबह से ही मौसम साफ एवं शुष्क बना रहा। सुबह के समय ठंडक बनी रही। दिन में धूप खिलने पर ठंड कम हो गई। फिलहाल ठंड ने अपने तेवर नहीं दिखाए हैं। 25 दिसंबर के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। 25 दिसंबर के बाद सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश कर जाएगा। 25 दिसंबर को सूर्य की धरती से अधिकतम दूरी होगी। इसके बाद प्रतिदिन सूर्य धीरे-धीरे धरती के नजदीक आना शुरू हो जाएगा। 25 दिसंबर के बाद रातें छोटी व दिन बड़े होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल
इस समय रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। गेहूं, सरसों, जौ, मेथी व चना आदि फसलों की सही ढंग से विकास एवं वृद्धि हो रही है। किसान चांदराम व रामफल ने बताया कि इस समय फसलों को बारिश की जरूरत है। बारिश होने से सिंचाई की बचत हो सकेगी। बारिश सिंचाई के साथ-साथ प्राकृतिक खाद का भी काम करेगी।

वर्जन:
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाएं उत्तर से दक्षिण-पूर्वी हो जाएंगी, जिससे धुंध छाए जाने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया इसके बाद 25 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें