फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों की पंचायत में रेलवे लाइन परियोजना का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव चिड़िया में शनिवार को पांच गांवों के लोगों की पंचायत आयोजित हुई। इसमें चरखी दादरी से होते हुए अलवर की ओर जाने वाले रेल लाइन बिछाने की योजना को सराहनीय कदम बताया गया। पंचायत में फैसला लिया गया कि इस काम को सिरे चढ़वाने में पांचों गांवों के लोग प्रशासन को सहयोग करेंगे और रेलवे लाइन परियोजना के समर्थन में सोमवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम चिड़िया में आयोजित पंचायत में छिल्लर, दूधवा, दातौली, नौसवा और चिड़िया के लोगों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता राजबीर शास्त्री ने की। इसमें प्रस्तावित रेलवे लाइन परियोजना पर मंथन किया गया और वक्ताओं ने इस परियोजना को बेहद कारगर बताया। उन्होंने कहा कि यह रेलवे लाइन बिछने के बाद अलवर और निमराणा जैसे औद्योगिक क्षेत्र से जिले का सीधा जुड़ाव हो सकेगा और युवाओं को रोजगार पाकर आने-जाने में दिक्कतें नहीं होंगी।
विज्ञापन

पंचायत में दीपक, राजकुमार शर्मा, ओमबीर, चंदराम, राजेश, कुलदीप, रणबीर, बसंत समेत पांचों गांवों के मौजिज लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें