फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महाराष्ट्र निवासी अवैध हथियार सप्लायर को दबोचा

Sat, 17 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अवैध हथियारों की डिलीवरी देने दादरी आए महाराष्ट्र निवासी सप्लायर को दादरी सीआईए ने एनएच 152-डी ओवरब्रिज के नीचे से दबोच लिया। आरोपी मयूर काशीनाथ वाघले महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। उसके बैग से दो अवैध पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को सीआईए टीम एएसआई विशाल के नेतृत्व में समसपुर चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध पिस्तौल सप्लाई करता है। वह इस समय हथियारों की सप्लाई देने दादरी आया हुआ है व एनएच 152-डी ओवरब्रिज के नीचे खड़ा है।
सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन, उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान महाराष्ट्र निवासी मयूर काशीनाथ वाघले के रूप में बताई।
विज्ञापन

उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर दो पिस्तौल बरामद हुईं। मैगजीन निकालकर जांच करने पर तीन-तीन कारतूस बरामद हुए। इसके तुरंत बाद सीआईए ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा गया। कोर्ट की तरफ से रिमांड मंजूर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें