फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे : राव नरेंद्र

Sun, 26 Jul 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सभी नेता एकजुटता के साथ युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

राव नरेंद्र सिंह ने यह बात शनिवार को किला मैदान में चल रहे धरने को समर्थन देते हुए अपने संबोधन में कही। इससे पहले उन्होंने अंबेडकर चौक पर डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए राव नरेंद्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी और अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे निर्दोष व निहत्थे बच्चों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन

दादरी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दादरी जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिला मुख्यालय पर कहने को सरकारी कॉलेज है लेकिन अभी तक बिल्डिंग नहीं बनी है। हालात इस कदर गंभीर हैं कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग प्रताड़ित हो रहा है जिनके अधिकारों के लिए हम सबको मिलकर संघर्ष करना होगा।
कांग्रेस का समर्थन और आगामी रणनीति : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की। रविवार को छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों और अभिभावकों की बैठक होगी जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, सोमबीर श्योराण, रणसिंह मान, रघुवीर सिंह छिल्लर, ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर फोगाट, डॉ. मनीषा सांगवान और प्रीतम बलाली भी धरने पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें