फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मारकर इतना नीचे गाड़ देंगे कि किसी को भनक तक नहीं लगेगी...

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। डांडमा निवासी एक व्यक्ति ने क्रशर की मशीनरी बेचने के नाम पर 1.70 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप एक हिस्सेदार और मशीन खरीदने वाले दो व्यक्तियों पर लगाए गए हैं। 19 दिसंबर 2024 को एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बाढड़ा थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने अपने हिस्से के रुपये मांगे तो आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि मारकर इतना नीचे गाड़ देंगे की किसी को भनक तक नहीं लगेगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डांडमा निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि पिचौपा कलां जोन में उन्होंने हिस्सेदारी में नीलम स्टोन क्रशर किया हुआ है। उसके अलावा पिचौपा कलां निवासी संदीप, बिजेंद्र, सुशील कुमार व हड़ौदी निवासी सुनील हिस्सेदार हैं। सभी हिस्सेदारों ने आपसी सहमति से क्रशर के पीछे स्थित मशीन बेचने का सौदा बाढड़ा के जुई रोड निवासी सतवीर व कैलाश से 1.54 करोड़ और 16 लाख जीएसटी कमिशन में तय किया था।
सौदा 30 दिसंबर 2023 को हुआ था और रकम सभी हिस्सेदारों की मौजूदगी में देनी तय हुई थी। शिकायत में सज्जन डांडमा ने आरोप लगाया कि क्रशर हिस्सेदार संदीप ने मशीन खरीदने वालों से साजिश कर मशीन के कुछ उपकरणों की रकम प्राप्त कर ली और दूसरे हिस्सेदार बिजेंद्र को 20 लाख का चेक दे दिया। बाकी हिस्सेदारों को उनका हिस्सा अदा नहीं किया गया। मशीन खरीदने वाले सतबीर व कैलाश और उनका क्रशर में हिस्सेदार संदीप उनकी पूंजी देने के लिए गुमराह करते रहे। वहीं, खरीदार क्रशर से मशीन उठा ले गए। जब सज्जन सिंह व पार्टनर बिजेंद्र, सुनील व सुशील ने सतबीर, कैलाश व संदीप से अपने हिस्से के पैसे मांगे तो शुरू में तो टाल-मटोल करते रहे और बाद में पैसे देने से इन्कार करते हुए धमकी भी दी।
विज्ञापन

क्रशर से सामान चुराने का भी आरोप
19 दिसंबर को एसपी कार्यालय में दी शिकायत में सज्जन डांडमा ने बताया कि आरोपियों ने क्रशर कार्यालय का सौफा, अलमारी, कुर्सी व मेज समेत 10,570 रुपये व क्रशर के कागजात भी चोरी कर लिए। अप्रैल 2024 में सतबीर, कैलाश व उनके घर वालों से पैसे मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज व हाथापाई की। 25 अप्रैल 2024 को इसकी शिकायत बाढड़ा थाने में भी दी गई थी।


-इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत मिली थी। बाढड़ा थाने में आरोपी सतबीर, कैलाश व संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- पवन कुमार, प्रवक्ता, दादरी जिला पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें