फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 11 मिमी पानी बरसने से चरखी दादरी में जलभराव

Fri, 19 Jul 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में करीब 55 मिनट तक मध्यम से तेज बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में करीब 55 मिनट तक मध्यम से तेज बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। हालांकि बारिश बंद होने के तीन घंटे बाद ज्यादातर स्थानों से पानी की निकासी हो गई थी।
विज्ञापन

सुबह से उमस और गर्मी का माहौल था। दोपहर में एकाएक काली घटाएं घिर आईं और बारिश होने लगी। करीब 55 मिनट तक बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सड़कों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। हालांकि प्रशासन के निर्देशों पर की गई व्यवस्थाएं इस बारिश को झेल गईं और करीब तीन घंटे बाद ज्यादातर स्थानों से पानी की निकासी भी हो गई।
इन सड़कों पर भरा पानी
दिल्ली रोड, मुख्य बाजार, लाला लाजपतराय चौक, रोहतक चौक के समीप, रोहतक रोड, जांगड़ा मार्केट, कोर्ट रोड समेत विभिन्न वार्डाें की गलियों में जलभराव हुआ, जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं। वहीं, जेई बृजेश जावला ने दावा किया करीब ढाई घंटे बाद ही सड़कों व गलियों से पानी की निकासी कर दी गई।
विज्ञापन

बिजाई के लिए चाहिए 30 मिमी बारिश
वीरवार को हुई बारिश बिजाई के लिए कम है। इसके लिए कम से कम 30 मिमी बारिश चाहिए, तब जाकर बीज अंकुरित हो पाता है। किसानों का कहना है कि जहां पहले से बाजरा व कपास की फसलें खेतों में खड़ी हैं, उनमें बारिश से फायदा मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्र में ज्यादा बारिश की जरूरत है, ताकि किसान बाजरा व ग्वार की बिजाई कर सकें। बारिश में देरी से फसलों में नुकसान हो रहा था। अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। डॉ. चंद्रभान श्योराण, कृषि विशेषज्ञ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें